दर्शनशास्त्र में कौन क्या है ?:
सूचना परियोजना का नाम (Name of the Project) - “दर्शनशास्त्र में कौन क्या है ?”(Who is who in Philosophy) परियोजना क्या है (What is the Project) - दर्शन एवं उससे सम्बन्धित विषयों के विभिन्न क्षेत्रों में
काम करने वाले व्यक्तियों की जानकारी को संकलित करना की वे दर्शन
में कौन क्या है? बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। इस संकलन में जो
सूचनाएँ प्रकाशन में आएंगी, वे इस प्रकार हैं –
- व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, पता, फोन, ई-मेल और
- पद, विभाग व कार्यस्थल की सूचना एवं संबद्धता
- अनुसंधान क्षेत्र एवं प्रकाशन
- संबन्धित क्षेत्र में अध्येता की उपलब्धियाँ एवं उनका महत्व
परियोजना की विशिष्टता एवं इससे लाभ (Benefits
of the Project) - इस पूरी परियोजना अपने पूर्णीकरण से देश एवं विदेश के सारे
दार्शनिक समाज एवं संबन्धित विषयों से जुड़े अध्येताओं का प्रतिबिंबन
होगा। यह सूचना संकलन निम्नलिखित लूर में अनुसंधान व दूसरे लोंगों
के लिए उपयोगी होगा। जैसे
- किसी विशेष क्षेत्र से सम्बन्धित अध्येताओं से सम्पर्क
करना
- विशेषज्ञों और विद्वान जनों के संसर्ग एवं विशिष्टता का
लाभ लेना
- अनुसंधान क्षेत्रों में दोहराव व अनुपयोगी सामग्री से बचा
जा सकता है और इस क्षेत्र में उन्नति की जा सकती है।
इसके अतिरिक्त यह अपने क्षेत्र में आधारभूत एवं विश्वसनीय सूचना
संकिलत करना का उपयोगी माध्यम होगा। इस परियोजना के अन्तर्गत
जुटाई गई सामग्री से दर्शन औऱ उससे जुढ़े क्षत्रों में संकलन
से दार्शनिक तथा अन्य लोगों के बारे में नवीनतम सूचना भी प्राप्त
हो सकेगी। परियोजना की रिपोर्ट का प्रकाशन (Publication
of the Project) - यह निदेशिका एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित होगी। जो कि सन्दर्भ
के ग्रन्थ के रूप में सहज ही सभी के लिए उपयोगी होगी। तत्काल
जानकारी के लिए यह भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिसद् की वेबसाइट
www.icpr.in पर भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। परियोजना की वर्तमान स्थिति (Present Status
of the Project) - “दर्शन शास्त्र में कौन क्या है “ का परियोजना कार्य वस्तव
में निरन्तर नई सूचना जुटाने और उनका परिवर्धन करने का एक सततगामी
कार्य है। परिषद् ने इस क्रम में अनेक प्रविष्टियाँ विभिन्न
अध्येताओं से प्राप्त की हैं। विभागों/विश्वविद्यालयों/संस्थानों
एवं विभिन्न विद्वानों से वैयक्तिक आधार पर मिली सूचना प्रविष्टियों
को परिषद् ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट www.icpr.in पर निक्षेपित
किया हुया है। उपर्युक्त विभिन्न विभागों/विश्वविद्यालयों/संस्थानों
एवं विभिन्न विद्वानों से निवेदन है कि वे अपनी भेजी गर्ई प्रविष्टि
की उपलब्धता की जाँच वेबसाइट पर जाकर कर लें कि उनकी प्रविष्टि
इस महत्वपूर्ण कार्य में सम्मिलित हुई या नहीं। आप भी अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं (Please send your information)– यदि आप दर्शनशात्र/संस्कृत/मनोविज्ञान/योग आदि विषय के अध्येता/विद्वान/स्कालर्स
हैं यदि आप किसी महाविद्यालय में असि.प्रोफेसर/प्रोफेसर या समकक्ष
हैं यदि आप किसी विश्वविद्यालय/संस्थान आदि में व्याख्याता/प्रवाचक/आचार्य
या समकक्ष हैं। तो कृपया अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। यदि आप ऐसे किसी व्यक्ति
को जानते हैं तो भी आप उनकी प्रविष्टि को आप भेज सकते हैं। निदेशिका में उपर्युक्त सभी प्रविष्टियों
का प्रकाशन निःशुल्क है। अगर आपने अभी तक अपनी प्रविष्टि सूचना निदेशिका में प्रकाशनार्थ
नहीं भेजी है तो कृपया शीघ्र भेजें। इस हेतु आप हमारी वेबसाईट
से निर्धारित प्रपत्र को डाउनलोड कर सकते हैं तथा उसे भर कर
अतिशीघ्र
who.philosophy@gmail.com पर भेजें। आप अपना जीवन वृत्त भी इसी कार्य हेतु डॉ. सुशिम दुबे,
कार्यक्रम अधिकारी, आई.सी.पी.आर. को
who.philosophy@gmail.com पर भेज सकते हैं।