|
Hindi Pakhawara in ICPR by 14-28 Sept 2009
राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा
14-28, सितम्बर 2009
भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद् के प्रधान कार्यालय में राजभाषा
हिन्दी पखवाड़ा 14-28 सितम्बर 2009 आयोजित है। मुख्य कार्यक्रम
का आयोजन परिषद् के प्रधान कार्यालय, नई दिल्ली के दर्शन भवन
में किया गया । इस कार्यक्रम में प्रो.वाचस्पति उपाध्याय, कुलपति,
लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विद्यापीठ, नई दिल्ली विशिष्ट अतिथि
तथा प्रो.शोभा मिश्रा, माधव महाविद्यालय, उज्जैन, मुख्य अतिथि
एवं मुख्य वक्ता के रूप में आमन्त्रित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता
प्रो.गोदावरीश मिश्र, सदस्य सचिव, भारतीय दार्शनिक अनुसंधान
परिषद् के द्वारा की गई तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुशिम दुबे,
कार्यक्रम अधिकारी, भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद् द्वारा
किया गया। अतिथि द्वय एवं अध्यक्ष महोदय द्वारा राजभाषा हिन्दी
के स्वरूप एवं उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम
में विभागीय सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सहभागिता की।
हिन्दी पखवाड़े के उपलक्ष्य में परिषद् के प्रधान कार्यलय एवं
अकादमिक अध्ययन केन्द्र लखनऊ में राजभाषा विभाग के निर्देशों
के अनुरूप विविध गतिविधियाँ संचालित की जानी है। इनमें हिन्दी
से सम्बन्धित कवितापाठ प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद
प्रतियोगिताएँ हैं। इन सभी प्रतियोगिताओं का संयोजन श्री देवेन्द्र
कुमार, हिन्दी अनुवादक (प्रधान कार्यालय) भारतीय दार्शनिक अनुसंधान
परिषद् नई दिल्ली के द्वारा हो रहा है।
|
(बाएं से) प्रो. वाचस्पति उपाध्याय,
कुलपति, लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विद्यापीठ, नई दिल्ली(मुख्य
अतिथि), प्रो.गोदावरीश मिश्र, सदस्य सचिव भा. दा. अनु.
प.(कार्यक्रम के अध्यक्ष) एवं प्रो.शोभा मिश्रा, माधव
महाविद्यालय उज्जैन(मुख्य अतिथि) |
|
दर्शन भवन, भा. दा. अनु.
प. मुख्य कार्यालय दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कार्यालय
के सहकर्मी |
प्रो.गोदावरीश मिश्र
प्रो.शोभा मिश्र (मुख्यवक्ता) को भा. दा. अनु. प. के प्रकाशन
साहित्य देते हुए |
|
|

|